शिवपुरी। गुनो बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव अजमद ने बताया कि 4 जनवरी को मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग जूनियर, सीनियर, मास्टर, हैंडीकैप, मैन फिजिक प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता गुना में प्रेमश्री होटल में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत 3 जनवरी को टीमों के आगमन से शुरू हो जाएगी। 4 जनवरी को सुबह 8 बजे सभी खिलाड़ियों के वेट कराने के बाद 10 बजे इनॉग्रेशन और प्रीजजिंग चालू की जाएगी। 12 बजे लंच फिर शाम 4 बजे फाइनल और प्राइज वितरण समारोह के बाद समापन होगा।
जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव मोनू शाक्य ने बताया कि मध्यप्रदेश बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ी भी भागीदारी करेंगे और वह उस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवपुरी से जो प्रतिभागी गुना जाएंगे उसमें अंकित कुशवाह, राजेंद्र धाकड़, अभिषेक यादव, अंशुल माहौर, अनिल जाटव, अभिषेक मौर्य, रंजीत रंधावा, अर्जुन शाक्य, शिवम शाक्य और अरविंद जाटव हैं।






Be First to Comment