शिवपुरी। दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर पोहरी विधायक और पीडब्ल्यूडी के राज्य मंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने उन्हें दूसरा धर्म अपनाने की सलाह दी है। सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को इतनी एलर्जी है हिंदू समाज से तो कौन सा धर्म अपनाना है उसमें चले जाओ। कौन मना कर रहा है दूसरा अपने पसंद का धर्म अपनाने के लिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा था कि कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है द्यजो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है।द्य मालूम हो कि दिग्विजय सिंह ने उस किताब का नाम नहीं बताया। इसके जबाव में बुधवार को राज्यमंत्री रांठखेड़ा ने एक आयोजन के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए उन पर तंज कसा और धर्म बदलने की नसीहत दे डाली।
सुरेश रांठखेड़ा पोहरी में करीब 78 लाख रुपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कहता है कि गो माता हमारी माता ही नहीं है, गाय का मांस खाने से परहेज नहीं है। दिग्विजय सिंह तुम्हें इतनी ही एलर्जी है हिंदू समाज से तो तुम्हें कौन सा धर्म अपनाना है? तुम्हें कौन रोक रहा है जो धर्म अच्छा लग रहा है उसे अपना लीजिए। गो माता हमारी थी और रहेगी। हम गो मूत्र का चरणामत लेते हैं। हम हिंदू हैं तो गो माता को हमेशा माता मानेंगे। सुरेश रांठखेड़ा ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और चर्चित बने रहने के लिए वे कुछ भी बोलते हैं। वे अपना काम करें और हमारे पास अभी दो साल और हैं जिसमें हम अपना काम करेंगे।






Be First to Comment