शिवपुरी। न्यू बहुदेशिय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी द्वारा कोविड.19 टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर व सीएमएचओ के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई जिसमें शासकीय अवकाश या रविवार को कोई भी कार्य न लिया जाए। ड्यूटी का समय निर्धारित किया जाए जिसमें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाए। लक्ष्य पूर्ति हेतु अनावश्यक दवाब न बनाया जाए। अति जोखिम क्षेत्र में वाहन से टीम वर्क द्वारा आरआई या कोविड कराया जाए। ज़ूम मीटिंग ड्यूटी टाइम में की जाए। नवीन प्रस्तावित सब्सेंटरो को अतिशीघ्र क्रियासील किया जाए एवं उस पर स्टाफ की पूर्ति की जाए। किसी भी कर्मचारियों से वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपशब्दों का प्रयोग न किया जाए शामिल थे। ज्ञापन सौंपते समय शिवम पुरोहित जिला उपाध्यक्ष अधिकारी.कर्मचारी संयुक्त मोर्चाए रितु श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष फीमेल हेल्थ वेल फेयर असोसिएशनए ललित कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष न्यू बहुउद्देशीय स्वाण् कर्मचारी संघ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।






Be First to Comment