Press "Enter" to skip to content

7.49 करोड़ से तैयार होगा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक / Shivpuri News

शिवपुरी / खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारत सरकार खेल मंत्रालय की योजनांतर्गत खेलो इंडिया के तहत  माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में सिंथेटिक ट्रेक निर्माण किये जाने हेत खेल मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण हेतु भारत सरकार खेल मंत्रालय के एन.सी.ओ.ई सुश्री भारती ठाकुर द्वारा भूमि का निरीक्षण किया गया। एन.सी.ओ.ई सुश्री भारती ठाकुर द्वारा खेल परिसर का भ्रमण कर नवीन आवंटित भूमि पर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण कार्य हेतु राशि 7.49 करोड़ रूपए का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जा रहा है। शीघ्र ही शिवपुरी के ग्रामीण एवं शहरी युवा सिंथेटिक ट्रैक का उपयोग कर सकेगें।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा निरंतर खेलों के विकास हेतु प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के युवा वर्ग खेल सुविधा का उपयोग कर खेलों के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन कर सके। सुश्री भारती ठाकुर द्वारा एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया। एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!