Press "Enter" to skip to content

6 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली थनरा चौकी पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना चौकी प्रभारी सतीश जयंत ने बताया कि वर्ष 2015 से अन्नू लोधी पुत्र सीताराम लोधी 60 वर्ष निवासी पुराना दिनारा फरार चल रहा था। बीते रोज उक्त् वारंटी की अशोक होटल के पास होने की सूचना मिली। मामले में एसपी राजेशसिंह चंदेल व एसडीओपी जीडी शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी के साथ आरक्षक मृतुंजय, अंकितसिंह, सैनिक रामअवतारसिंह लोधी, सुरेंद्रसिंह की भूमिका सराहनीय रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!