Press "Enter" to skip to content

अभा कायस्थ महासभा के चुनाव 29 दिसंबर को / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव द्वारा शिवपुरी के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अशाेक सक्सेना ने कायस्थ महासभा शाखा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एवं पंद्रह प्रांतीय प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मां बीसभुजी दरबार विजयपुर पर चुनाव होंगे। जिले के सभी कायस्थ बंधुओं से जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!