Press "Enter" to skip to content

नन्द के आनन्द भयो…, जय कन्हैया लाल की…हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…के लगे जयघोष / Shivpuri News

अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उत्साह से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्म

्रशिवपुरी-हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की..इन्हीं जयघोषों के स्थानीय जल मंदिर मैरिज हाउस में अग्रवाल(गर्ग) परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। यहां कथा के मुख्य यजमान पुरूषोत्तम अग्रवाल, हरगोविन्द अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, तरूण अग्रवाल परिजनों के द्वारा सर्वप्रथम कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया गया तत्पश्चात व्यासपीठ से कथावाचक अरविन्द जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया गया तत्पश्चात जल मंदिर मैरिज हाउस में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कथा यजमान द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी में सर्वप्रथम भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कथा शिरोमणी अरविन्द जी महाराज के मुखारबिन्द से जैसे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा का प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा गया तभी धरती पर मौजूद संगीतज्ञों के द्वारा अपने संगीत की धुनों के साथ चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर इस संसार का कल्याण किया। इस अवसर पर अरविन्द जी महाराज के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कथा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, साहब सिंह कुशवाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक, श्रद्धालुजन व विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी धर्मलाभ प्राप्त करने कथा कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। कथा में आज शुक्रवार 24 दिसम्बर को महारास एवं श्रीकृष्ण-रूकमणी विवाह का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!