Press "Enter" to skip to content

कोलारस पहुंचे कलेक्टर : सारा ऐप पर गिरदावरी की प्रक्रिया को समझा और दिए निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी। रवि सीजन की गिरदावरी शुरू हो गई है। बुधवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोलारस का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्राम सेसई सड़क पहुंचे। वहां किसानों से चर्चा की। सेसई सड़क में 5 सर्वे नंबर पर खेतों में जाकर सारा ऐप के माध्यम से फसल गिरदावरी करवाई। मौके पर उपस्थित पटवारियों से जानकारी ली। उन्होंने पटवारियों से कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष जिओ फैंस गिरदावरी कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पटवारी को प्रत्येक खेत पर जाना अनिवार्य है। आगामी समय में अपलोड किए गए फोटो किसान के अवलोकन के लिए सारा पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का डाटा उपार्जन आदि में भी उपयोग किया जाता है, इसलिए इसमें त्रुटि नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा सारा एप पटवारियों के उपयोग के लिए बहुत सरल व सहज है इसलिए सभी इस पर काम करने की बारीकियों को समझ लें। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि एमपी किसान एप से गिरदावरी करने के लिए किसानों को प्रेरित करें। गिरदावरी की अंतिम तारीख 15 जनवरी नियत की गई है। इस अवधि में गिरदावरी का काम पूरा करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!