शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुयार पिछले साल कोरोना के चलते न्यायालय पिछोर द्वारा आरोपित लोकेंद्र पुत्र पर्वतसिंह ठाकुर निवासी नदनवारा थाना खनियांधाना को जमानत पर छोड़ दिया था। कोरोना के बाद आरोपित को न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन आरोपित न्यायालय में मौजूद न होकर बैल जंप कर फरार हो गया था जिसका न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, वारंटी को पिछले समय कई बार उसके निवास पर पता किया तो आरोपित नहीं मिला। लेकिन 21 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे खनियांधाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में हरीशंकर शर्मा थाना प्रभारी मायापुर, उनि. चंद्रभानसिंह भदौरिया, प्रा.आर. दीपक श्रीवास्तव, आरक्षक सहदेव, मनीष, विक्रांत शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कोरोना बैल जंप कर फरार स्थाई वारंटी मायापुर पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment