Press "Enter" to skip to content

कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत मुन्ना होटल के समाने एक टैंकर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीरज जाटव व विष्णु धानुक बाइक पर सवार होकर काम से जा रहे थे। जब वह मुन्ना होटल के सामने एबी रोड ग्राम कांकर पहुंचे तो पीछे से आ रहे टैंकर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!