शिवपुरी। रन्नौद के ग्राम अकाझिरी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए ज्ञापन में महिला ने बताया जब वह घर पर अकेली थी तभी उसके गांव का रहने वाला मनोज लोधी उसके कमरे में आ गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर पड़ौस में रहने वाला जवाहरसिंह लोधी आ गया और उसने उक्त युवक से महिला को बचाया। मामले को लेकर थाने मं शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 9 नवंबर को न्यायालय की शरण ली लेकिन पुलिस ने इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच कराकर उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए।

मेरी इज्जत लूटने की कोशिश की, अब थाने वाले नहीं लिख रहे रपट / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment