शिवपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 साल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा था। लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवा उत्सव के तहत आयोजित होने वाली कलात्मक गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत पहले चरण में कॉलेज स्तर पर युवा उत्सव की प्रतियोगिताएं होंगी। और यहां चयनित होने वाली प्रतिभाएं 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। खास बात यह है कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और वह प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के जैन और युवा उत्सव प्रभारी डॉ ज्योत्स्ना सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सरकुलर के अनुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में 4 और 5 जनवरी को 2 दिनों यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। और इन प्रतियोगिताओं में चयनित होने वाले प्रतिभागी कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों में से चुने जाएंगे। हमें उम्मीद है कि जिला स्तर पर प्रतिभागिता के लिए इस बार युवाओं में खासा जोश देखने मिलेगा। क्योंकि कोरोना के चलते पिछले दौर में प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थी। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एन के जैन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। जबकि कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह यानी 29-30 जनवरी को किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं के दौरान जो प्रतिभागी कॉलेज स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। और जो प्रतिभागी जिला स्तर पर चयनित होंगे वह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्वविद्यालय से चयनित होने वाली प्रतिभाएं अंतर विश्वविद्यालय प्रतिनिधित्व को जाएंगे। 4 जनवरी को जिला स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन युवा उत्सव प्रभारी शासकीय कन्या महाविद्यालय डॉ ज्योत्स्ना सक्सेना ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। और इसी दिन एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य और समुह नृत्य की प्रतिस्पर्धा आयोजित होंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के परिसर में होंगी।
5 जनवरी को इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
5 जनवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत चित्रकला, वाद-विवाद, वक्तव्य कला, नाटक और प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी और उसके बाद दोपहर 1 बजे से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कन्या महाविद्यालय परिसर में होगा।






Be First to Comment