Press "Enter" to skip to content

ह्दय रोग से डरने की नहीं जागरूक रहने की है जरूरत : डॉ.रविशंकर डालमिया / S

लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के नि:शुल्क हृदय रोग शिविर में 200 से अधिक मरीज हुए लाभान्विक

शिवपुरी। ह्दय रोग अब कोई नया रोग नहीं है क्योकि यह रोग पहले जहां वृद्धजनों में होता था तो वहीं अब नव युवा पीढ़ी भी इस रोग से ग्रसित होने लगी है हालांकि इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि स्वयं मनुष्य है जो बिना किसी शारीरिक मेहनत, कसरत और अपनी अकर्मण्य जीवनशैली को अपनाकर हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी को आमंत्रण देता है कुछ हद तक तो खानपान भी हृदय रोग को बढ़ावा दिया है जिसमें अधिकांश मिलावटी सामग्री खान से भी इस रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है साथ ही इस रोग से अब डरने की नहीं बल्कि जागरूक और सजग रहने की जरूरत है इसलिए आवश्यक है कि नियमित रूप से घूमे, रनिंग करें, कसरत करें यदि ऐसा कुछ करेंगें तो संभवत: हृदय रोग जैसे गंभीर रोग से बचा जा सकेगा। उक्त उद्गार व्यक्त किए डॉ.रविशंकर डालमिया ने जो स्थानीय  होटल सोनचिरैया में आयेाजित प्रेसवार्ता के माध्यम से आमजन को ह्दय रोग से डरने की नहीं बल्कि जागरूक रहने की बात पर जोर दे रहे थे। डॉ. डालमिया शिवपुरी जिला मुख्यालय के कम्युनिटी हॉल में समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल व रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण व उपचार शिविर में शामिल होने के लिए शिवपुरी आए थे। इस अवसर पर यहां इस नि:श्ुल्क हृदय रोग परीक्षण व उपचार शिविर में 200 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

इस शिविर में विशेष रूप से लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव सुधांशु भार्गव व शिविर संयोजक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रांतपाल अशोक ठाकुर, जेड सी पवन सिंघल, जेड सी भारत त्रिवेदी, अमित गुप्ता, कमल गर्ग, ललित दीक्षित, सत्यपाल जैन, संजीव ढींगरा, राकेश शर्मा, तिशिर ठाकुर, रामशरण अग्रवाल, जे के जैन, शशि अग्रवाल, संजय गौतम,कुणाल सुपेकर, दुष्यंत दुबे, सीपी गोयल,  आदि सहित सहयोगी चिकित्सक के रूप में डॉ.दिनेश राजपूत व ज्योति रतन डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट की टीम शामिल रही जिनके द्वारा शिविर में आए मरीजों की नि:शुल्क शुगर जांच, ईसीजी व पंजीयन का कार्य किया गया। शिविर में संचालन एमओसी अशोक रन्गढ़ ने जबकि अंत में आभार प्रदर्शन सचिव सुधांशु भार्गव के द्वारा व्यक्त किया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!