शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरोआ में 29 नवंबर को कुसुम ने घर में ही खुदकुशी कर ली थी। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान पता चला कि कुसुम परिहार (35) को उसके पति धर्मेंद्र परिहार व पिंकी जाटव निवासी बांसगढ़ ने प्रताड़ित किया जिस वजह से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। विवेचना के बाद पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र परिहार व पिंकी जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment