शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत दलिया फैक्ट्री स्टेडियम के सामने िस्थत गाेदाम से चोरों ने चाेरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से मूगदाल व चने की बोरी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामसेवक पुत्र जालिमसिंह रावत (30) निवासी बड़ी बामौर ने बताया कि वह दलिया फैक्ट्री स्टेडियम के पास पदस्थ है। 16 दिसंबर की रात के समय गोदाम से हरीबाबू बाथम, नरेश यादव, राहुल कुशवाह, संजय कुशवाह ने 6 कट्टे मूगदाल, 03 कट्टे चना बोरी के चुराकर ले गए। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।






Be First to Comment