Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक 19 दिसंबर को / Shivpuri News

िशवपुरी। समाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की रुप रेखा तैयार करने के साथ-साथ विप्र बंधुओं की सहभागिता एवं सुझावों के लिए बैठकों का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण (सनातन) समाज द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर किया जा रहा है। वार्डो में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन कराकर समिति भी गठित की जानी है। जिसके क्रम में वार्ड नंबर 8 में ब्राह्मण समाज की बैठक 19 दिसंबर रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण(सनातन) समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कान्त शर्मा एवं प्रवक्त्ता राजकुमार सडैया ने संयुक्त रुप से बताया कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिक्षित करने तथा ब्राह्मण समाज को संगठित करने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र बंधुओं की बैठक वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रही है।  वार्डो में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक में नबाव साहब रोड, मनियर रोड, सिटी सेन्टर कॉलोनी, एस.पी.निवास के पास वाली कॉलोनी, हाथीखाना, चंद्रा कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, के ठाकुर बावा के मंदिर पर नवाब साहव रोड शिवपुरी में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित होगी ।
क्षेत्र के विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने को कहा गया है। बैठक में भाग लेने के लिए प्रमुख रुप से अखिल भारतीय ब्राह्मण(सनातन) समाज  के संरक्षक डॉ. एएल शर्मा, डॉ. एसके पुराणिक, पं.भानू प्रताप शर्मा, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कान्त शर्मा, महासचिव राजकुमार सडैया, राजेन्द्र पाण्डे, संतोष शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, कैलाश दुबे, शहर अध्यक्ष डॉ. बीके शर्मा, डॉ. गोपाल दंडौतिया, डॉ. जेपी बिरथरे, गिर्राज चौधरी, हरीवल्लव शर्मा, आरडी शर्मा, रामगोपाल शर्मा, रामचरण शर्मा, सत्यनारायण पाठक, लक्ष्मी नारायण मुदगल, प्रदीप शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, लक्ष्मण मास्टर, ओपी पाण्डे, एसएन उपाध्याय, महावीर मुदगल, अरविंद सडैया, राजू पिपरघार, कैलाशनारायण शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, प्रदीप सुआटौर, केशव शर्मा, पप्पन दीक्षित, भारत गौतम आदि ने अपील की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!