शिवपुरी। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोष सिद्ध कर दिया और अर्थदंड की राशि भी जमा करा ली गई, लेकिन जैसे ही सजा वारंट बना, आरोपी उमेश रजक मौका मिलते ही न्यायालय कक्ष से भाग निकला। कोर्ट मुंशी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं न्यायालय सिद्धि मिश्रा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट में कोर्ट मुंशी के पद पर कार्यरत हूं।
न्यायालय के विचाराधीन विशेष सत्र वाद 75/2021 पुलिस थाना खनियाधाना विरुद्ध उमेश रजक में 14 दिसंबर 2021 को पेशी थी। आरोपी उमेश रजक (22) पुत्र सोवरन रजक निवासी अहार वानपुर थाना मायापुर कोर्ट में पेश हुआ। न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाया, जिसमें भादवि दोषसिद्ध पाया। उसके बाद आरोनी ने अर्थ दंड की राशि जमा की और सजा वारंट बनाने के तुरंत वाद ही उमेश रजक न्यायिक अभिरक्षा से न्यायालय कक्ष से भाग गया। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ धारा 224 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment