– दो सैकड़ा से अधिक ट्रेक्टर पर सवार होकर नगर पहुंचे किसान
– ऐतिहासिक जीत की खुशी में शहर में निकली रैली
शिवपुरी। कृषि कानून पर किसानों को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में शिवपुरी शहर में एक रैली निकाली गई। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस की आजद हिन्द फ़ौज के वीर सेनानी कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के पुत्र सर्वजीत ढिल्लन ने कहा कि किसान आंदोलन ने देश को एक नई दिशा दी है। किसानों ही यह जीत ऐतिहासिक है। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ी व जीत भी हासिल की। इस आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में जोर हो तो कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी को एकजुट करके वह काम किया है, जो लंबे समय याद रखा जाएगा।






Be First to Comment