बदरवास। जिले के बदरवास क्षेत्र में शादी में गए एक युवक पर वका से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जसवंत पुत्र वीरेंद्रसिंह जाट निवासी बदरवास ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त की शादी में गया था जो बदरवास में ही थी। यहां उसे बहादुरसिंह परिहार मिला जो शराब पिए हुए था। उक्त युवक ने रुपए मांगे जिसे मैंने देने से मना कर दिया। इसी बात पर वह वका लेकर आया और हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह फरार हो गया। जसवंत को मौके पर मौजूद लोगों ने बदरवास अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल रैफर कर दिया गया।






Be First to Comment