खनियांधना। खनियाधाना तहसील के ग्राम क्यारा में एक गल्ला व्यापारी ने किसानों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर दी गल्ला व्यापारी ग्राम क्यारे का रहने वाला बताया जा रहा हैं गल्ला व्यापारी उमेश साहू मार्केट रेट से 2 रुपए बढ़कर गल्ला खरीदता था और 15 दिन में रुपए देने का किसानों से वादा करता था। अब गल्ला व्यापारी उमेश साहू ने ग्राम क्यारा से लगभग दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर अपने परिवार सहित फरार हो गया है जिससे किसान खासे परेशान है। किसान गल्ला व्यापारी को जगह-जगह तलाश रहे है। फिलहाल में किसानों ने खनियांधाना थाना आकर शिकायती अावेदन दिया है जिसमे करीब 24 किसानों के नाम है जिनको व्यापारी से रुपये लेना है। देखना यह है कि खनियाधाना पुलिस इस पर कार्रवाई करती है या फिर शिकायती आवेदन रद्दी कागज बता कर दबा दिया जाता है और किसान ऐसे ही धोखाधड़ी के शिकार होते है और अखिर कब तक ऐसे धोखाधड़ी के मामले सामने आएगे आखिर इन पर लगाम क्यों नही लगाई जा रही है।

दो दर्जन किसानों को 2 करोड़ का चूना लगाकर खनियांधाना का व्यापारी परिवार सहित फरार / Khaniyadhana News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment