Press "Enter" to skip to content

आधी रात को हुआ बाइक सवार घायल, डायल 100 ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के माधव चौक और गुरूद्वारा चौराहे के बीच सोमवार की रात एक बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। मामले की सूचना जब डायल 100 को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार शिवा 30 वर्ष सोमवार की रात अपने घर जा रहा था। जब वह गुरूद्वारा व माधव चौक के बीच पहुंचा यहां थीम रोड के लिए निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण किया जा रहा है से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार नीचे गिर गया और घायल हो गया। मामले की जानकारी डायल 100 एफआरवी 7 पर तैनात आरक्षक रविकांत शर्मा और पायलट समर खान को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!