शिवपुरी। नगर पालिका में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मी आज सोमवार को भी नगर पालिका प्रांगण में टेंट लगाकर बैठे दिखे। वहीं आज सफाई कर्मचारियों में रोष देखने को मिला और उनके द्वारा नगर पालिका के ऑफिस में ताला लटका दिया और हड़तालियों ने अन्य नगर पालिका के कर्मचारियों से भी अनुरोध किया है कि वह कर्मचारी हित में हड़ताल के समर्थन रहें और कार्य न करें। हड़ताल के दौरान नगर पालिका परिसर में सफाईकर्मियों के नेता कमल किशोर कोड़े ने बताया कि यह हड़ताल संतोष कोड़े के नेतृत्व में जारी है। आज संगठन के पदाधिकारियों की दूसरी बैठक नगर पालिका cmo के साथ मे हुई है कुछ बिन्दुओ को नगर पालिका प्रशासन मानने को तैयार हुआ है परन्तु वह लिखित में नहीं देना चाहता है जब तक समझौता नैतिक तरीके से नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मामले को लेकर सीएमओ शैलेष अवस्थी का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण तत्काल नहीं हो सकता। उसके लिए हम जांच कराएंगे और जल्द ही समस्या हल हो जाएगाी। वहीं नगर पालिका में काम से आ रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के दौरान तालाबंदी होने से नपा के सभी कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं और नपा में काम से आने वाले लोग परेशान होकर वापस घर लौट रहे हैं।

पांचवे दिन भी जारी रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, ऑफिस में लटकाए ताले, लोग हो रहे परेशान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment