Press "Enter" to skip to content

बांसखेड़ी में मोबाइल टावर को चोरों ने बनाया निशाना, 24 बैटरियों को किया चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसखेड़ी में एयरटेल मोबाइल टावर से चोर 24 बैटरियों को चोरी कर ले गए।

चोरी की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पर तैनात आरक्षक रवि कांत शर्मा और पायलट समर खान मौके पर पहुंचे जिसके बाद डायल हंड्रेड के स्टाफ ने चोरी की सूचना की जानकारी कंट्रोल रूम सहित देहात थाने को दी।

मोबाइल टावर पर कार्यरत कर्मचारी ने बताया चोर शटर को काटकर अंदर घुसे जिसके बाद उन्होंने 24 बैटरीयों को चोरी कर लिया। चोरी की घटना जब मोबाइल टावर बंद हुआ तब लगी जब उसने मौके पर जाकर देखा तो शटर कटा हुआ था और सेंटर के अंदर लगी हुई 24 बैटरीयां चोरी हो चुकी थी जिसकी शिकायत दर्ज कराई है।

वही देहात थाना पुलिस चोरी की वारदात को लेकर जांच मे जुटी हुई है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!