शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास िस्थत अंजली धाम मंदिर के पास िस्थत एक सूने घर को चोरों ने निशाना बना दिया। चोर यहां से 65 हजार नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले गए। घटना के समय गृह मालिक गांव में टमाटर तोड़ने गया था। जब वह वापस आया तो उसे चोरी का पता चला। मामले की सूचना युवक ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बल्लेशाह पुत्र कल्लू शाह 30 वर्ष निवासी शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास अंजली धाम मंदिर ने बताया कि 9 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे वह टमाटर बेचकर 65 हजार रुपए अलवारी में रखकर घर के बाहर का ताला बंद कर अपने परिवार के पास गांव माता का बिलोटा टमाटर तोड़ने चला गया। 11 दिसंबर को सुबह जब वह रुपए लेने अपने घर पर आया तो देखा कि घर के बाहर का ताला टअूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलवारी का भी ताला टूटा था। अलवारी का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। जब अलमारी में देखा तो 65 हजार रुपए नहीं थे व उसकी पत्नी के सोने की झुमकी, कानों के टॉक्स, एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment