शिवपुरी। नरवर करैरा रोड पर काशीपुर तिराहे पर आपे और बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें चार वर्षीय लडक़ी भी शामिल है। चार घायलों में से तीन को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आपे चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ्
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपसिंह पुत्र मंगलसिंह कुशवाह निवासी उदियापुर और उसके साथ दिनेश कुशवाह, भागो कुशवाह और नातिन भूमि बाइक से करैरा से रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर तिराहे पर पहुंचे। लोडि़ंग आपे ने संतुलन खोकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश, भागो और भूमि को सीधे नरवर से ग्वालियर रेफर कर दिया।






Be First to Comment