पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला
शिवपुरी। करैरा के श्योपुरा गांव में बिजली का बिल न भरने पर डीपी से बिजली सप्लाई बंद करने के बाद ग्रामीणों ने बिना सूचना के डीपी से लाइट चालू कर ली। जिसकी जानकारी बिजली विभाग को लगी तो उन्होंने मौके पर लाइनमैन रामकुमार शुक्ला को पहुंचाया। जहां लाइनमैन ने बिजली सप्लाई बंद करने का प्रयास किया तो वहां मौजूद चार आरोपियों ने लाइनमैन के साथ गालीगलौच कर उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्योपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं किया। जिस पर बिजली अधिकारियों ने गांव में लगी डीपी से बिजली सप्लाई रोक दी। लेकिन गांव के सुरेश पाल, भैयालाल पाल, पूरन पाल और सुरेश पाल ने डीपी से बिजली विभाग को बिना सूचना दिए लाइट चालू कर ली। जिसकी जानकारी बिजली कम्पनी के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने बीती शाम लाइनमैन रामकुमार पुत्र रामकिशोर शुक्ला को लाइट बंद करने के लिए भेजा। अधिकारियों से निर्देश मिलने पर लाइनमैन श्योपुरा गांव डीपी के पास पहुंचा। जहां उसने डीपी के तार हटाकर लाइट काटने का प्रयास किया तो मौक पर चार आरोपी वहां आ गए और उन्होंने लाइनमैन को लाइट नहीं काटने दी और विवाद करने लगे। आरोपियों ने लाइनमैन के साथ गालीगलौच शुरू कर दी। बाद में उसे पकडक़र उसकी पिटाई लगा दी और उसे शासकीय कार्य करने से रोक दिया।






Be First to Comment