Press "Enter" to skip to content

वेयर हाउस की दीवार में सेंधमारी, इन्वर्टर, चार्जर व स्टेबलाइजर चोरी / Shivpuri News

करैरा। करैरा में एक व्यापारी के वेयर हाउस में अज्ञात चोरों ने पीछे से हॉल कर दिया और अंदर रखी बैटरी, इन्वर्टर चार्जर व स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मेंद्र जैन (46) पुत्र नेमीचंद जैन निवासी पुराना बस स्टैंड करैरा ने करैरा थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मेंद्र जैन का कहना है कि उसे मां शारदा वेयर हाउस को शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे मेरे पास कांटा ऑपरेटर मिलन गुप्ता का फोन आया और बताया कि वेयर हाउस के पीछे वाली दीवार में किसी ने होल कर दिया है। मौके पर जाकर देखा तो दीवार में बड़ा छेद मिला। अंदर बैटरी व इन्वर्टर चार्जर, स्टेबलाइजर कीमत करीब 20 हजार रुपए गायब थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!