शिवपुरी। पुस्तक दान महादान के तहत छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक के निर्देशन मे ग्रंथालय का शुभारंभ आज 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अनूठी पहल पुस्तकदान महादान के तहत शिवपुरी जिले के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं मे उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हो सके ,उस हेतु शासकीय ग्रंथालय का पुनःउत्थान कर भविष्य गढ़ने का एक प्रयास वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्ग दर्शन मे किया जा रहा है। ग्रंथालय के नोडल अधिकारी एवं बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि जिले मे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओ मे अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करने के लिए यह प्रयास किया गया है जिससे कि छात्र बेहतर ढंग से परीक्षाओ की तैयारी कर सकें।

कल कोतवाली के पास होगा ग्रंथालय का भव्य शुभारम्भ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment