शिवपुरी। रेलवे स्टेशन शिवपुरी पर इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में चढ़ते वक्त एक महिला का पैर फिसल गया। वह बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंस गई, तभी आरपीएफ ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी और महिला यात्री की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक रचना (40) पुत्री दिलीप सोनी निवासी राधारमण मंदिर के पास शिवपुरी गुरुवार को परिवार के संग शादी समारोह में शिवपुरी से आगरा जा रहीं थीं। गाड़ी संख्या 19307-इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 3:25 बजे शिवपुरी स्टेशन पर रुककर चलने लगी, तभी रचना सोनी चलती ट्रेन में चढ़ रहीं थीं। आरपीएफ एसआई जयभारत ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर महिला का पैर फिसल गया और वह बोगी व प्लेटफार्म के बीच फंस गई। तुरंत चेन पुलिंग कराना पड़ी और गाड़ी रुक गई। गंभीर हादसे होने से पहले महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामूली खरोंच आने पर महिला को परिवार के संग उसी गाड़ी से रवाना कर दिया है। बता दें कि इससे पहले इंदौर जा रही एक छात्रा भी ट्रेन व बोगी के बीच फंस गई थी। उस दौरान भी आरपीएफ ने चेन पुलिंग कराकर जान बचा ली थी।

पैर फिसलने से प्लेटफार्म और बोगी के बीच फंसी महिला, चेन पुलिंग कर बचा ली जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment