बैराड। तहसील क्षेत्र में पिछले 1 साल से आधार कार्ड सेंटर बंद पड़ा हुआ है।जिस कारण बैराड़ नगर सहित तहसील क्षेत्र के करीब 100 गांवों के ग्रामीणों को नवीन आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए बैराड़ से 24 किमी दूर पोहरी या 56 किमी दूर जिला मुख्यालय शिवपुरी जाना पड़ रहा है। बैराड़ नगर सहित तहसील क्षेत्र के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बैराड़ नगर में आधार कार्ड सेंटर शुरू करने की मांग की है। लेकिन इस ओर न तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि जिस वजह से बैराड़ तहसील क्षेत्र के लोगों को समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। दरअसल बैराड़ में 1 साल पहले तक बैराड़ तहसील कार्यालय में स्थित लोक सेवा गारंटी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने का काम किया जाता था। लेकिन पिछले 1 साल से लोक सेवा गारंटी केंद्र की आईडी आधार कार्ड के दिल्ली मुख्यालय से बंद कर दी गई है। बैराड़ लोक सेवा गारंटी केंद्र के प्रमुख ने बताया कि आधार कार्ड सेंटर शुरू करने के लिए हमने दोबारा से सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली है। उसके बाद भी अभी तक दिल्ली मुख्यालय से आधार कार्ड बनाने के लिए आईडी नहीं मिली है।

बैराड़ में 1 साल से बंद पड़ा आधार कार्ड सेंटर / Bairad News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment