Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश के बाद एक्टिव हुआ प्रशासन, थीम रोड़ से समझाईश देकर हटाए अतिक्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जिले के एक दिवसीय दौरे पर आई थी। इस दौरान उन्होंने थीम रोड का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि थीम रोड पर अतिक्रमण न हो इस बात का ध्यान रखें अगर अतिक्रमण हो गया है तो अतिक्रामकों को समझाईश देकर हटवाएं। मंत्री के निर्देश के बाद बुधवार से प्रशासन हरकत में आ गया और नगर पालिका व यातायात विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुना नाके से लेकर झांसी तिराहे तक थीम रोड पर किए गए अतिक्रमणकारियों को समझाईश देकर अतिक्रमण हटवाया। वहीं एसडीएम गणेश जयसवाल ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर फिर से अतिक्रमण किया को वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहन चालकों के भी चालन किए गए।

इस अवसर पर झांसी तिराहे स्थित एसबीआई बैंक के पास देखा कि पार्किंग होने के बाद भी सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात को वाधित किया जा रहा हैं। एसडीएम ने बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि वाहनों को पार्किग में ही खड़े करें। यदि ऐसा नहीं किया तो वह चालानी कार्यवाही करते हुए सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त करें। इसके बाद गोविन्द हार्डवेयर, श्रीजी हार्डवेयर के संचालकों द्वारा सरिया व तौल कांटों को सड़क पर रखे हुए थे इन्हें भी समझाईश दी कि वह भविष्य में सड़क पर सरिया न रखें और अपने तौल कांटों को दुकान के अंदर लगायें, एसडीएम की चेतावनी के बाद उक्त दोनों दुकानदारों ने तत्काल सड़क पर रखे हुए सरिया और तौल कांटों को वहां से हटा लिया। थीम रोड़ किनारे लगने वाले सब्जी, फल व चाट के  हाथ ठेला वाले दुकानदारों को भी वहां से हटाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर लोगों व दुकानदारों से मास्क लगाने व कचरा न फैलाने की भी अपील की गई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!