शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फोरलेन मोड़ पर दो कारों की भिड़त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा अन्य घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार खनियांधाना के रहने वाले निर्मलचंद जैन (65) अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ मंगलवार को कार से शिवपुरी पंचकल्याण महोत्सव में भाग लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह शिवपुरी की ओर आने वाले मोड़ पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने निर्मलचंद जैन की कार में टक्कर मार दी। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे निर्मलचंद जैन की मौत हो गई तथा दोनों कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment