Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के बाहर रखी बाइक काे चुरा ले गए चाेर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां चोरों ने अस्पताल के बाहर रखी बाइक को चुरा लिया। बाइक मालिक गजराजसिंह शाक्य निवासी बभाखेड़ी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आया था। उसने बाइक को लॉक लगाकर अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह लौटकर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद कोतवाली पहुंचा और बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!