शिवपुरी। पोहरी तहसील के तहत आने वाले ग्राम ऐसवाया में पटवारी ने पात्र को अपात्र बताकर संबल योजना से बाहर कर दिया है। मामले को लेकर कविता शिवहरे अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आई लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता के चलते जनसुनवाई आयोजित नहीं हुई तो वह पेटी में अपनी शिकायत डालकर चली गई।
कविता ने बताया कि उसके पति उत्तम शिवहरे का नाम संबल योजना में पात्र है तथा पटवारी ने उक्त नाम को अपात्र बता दिया है। सीमा ने बताया कि उसके पात्र कुल 0.70 हैक्टेयर भूमि है इसके अलावा अन्य कोई कृषि भूमि नहीं है तथा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कोरोना काल में पति उत्तम शिवहरे की मौत हो गई लेकिन पटवारी ने उक्त व्यक्ति को अपात्र बता दिया है जो गलत है। इसलिए मामले की जांच करवाई जाकर उसे संबल योजना का लाभ दिलवाए व पटवारी पर कार्रवाई करें।






Be First to Comment