Press "Enter" to skip to content

पटवारी ने की हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, एसडीम ने थमा दिया नोटिस, पूछा कहा से आए रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी। गांधी पार्क में चल रहे पंच कल्याण महोत्सव में एक पटवारी ने अपने परिवार के साथ हैलीकॉप्टर में बैठकर पुष्पवर्षा की और फोटो तहसील के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दियां इसी फोटो के आधार पर शिवपुरी एसडीएम गणेश जयसवाल ने पटवारी अनुराग जैन को नोटिस थमा दिया। नोटिस में उन्होंने हेलीकॉप्टर की सवारी की परमिशन नहीं लेने और खर्चा बताकर भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। एसडीएम ने पटवारी जैन को नोटिस जारी कर दो दिन में जबाव तलब किया है। इस तरह का यह अनोखा नोटिस माना जा रहा है।

एसडीएम जयसवाल ने जारी किए नोटिस में पटवारी अनुराग जैन को लिखा है कि तहसील शिवपुरी के व्हाट्स-अप ग्रुप में आपके द्वारा डाले गए फोटो से यह प्रकाश में आया है कि 5 दिसंबर 2021 को नगर शिवपुरी में आयोजित जैन पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर में बैठकर उसके माध्यम से आपके द्वारा पुष्पवर्षा की गई। आप शासकीय सेवक हैं, प्रथम दृष्टया ही आपका यह कृत्य गंभीर अनुशाासन हीनता का घोतक है। उक्त संबंध में आप उत्तर प्रस्तुत करें कि आपके द्वारा प्रश्नगत हेलिकॉप्टर मं बैठकर यात्रा करने, पुष्पवर्षा करने की विभागीय नियंत्रणकर्ता अधिकारी की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की है अथवा नहीं, यदि अनुमति प्राप्त की तो उसकी प्रति प्रस्तुत करें। एसडीएम ने नोटिस में लिखा है कि हेलीकॉप्टर का प्रयोग त्यधिक महंगा व खर्चीला होता है। हेलीकॉप्टर के प्रयोग के लिए आपके पास धनराशि किस प्रकार उपलब्ध हुई। क्योंकि आप तृतीय श्रेणी के पटवारी पद पर कार्यरत हैं। इस कारण पटवारी पद हेलीकॉप्टर के प्रयोग को आथ्रिक रूप से सक्षम नहीं बनाता है। आपका यह कृत्य भ्रष्टाचार को प्रकट एवं इंगित करता है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!