Press "Enter" to skip to content

कथा में गए खाना खाने, उधर चोर कर गए घर साफ / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली शारदा कॉलोनी फतेहपुर में चोरों ने एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर सोना-चांदी, नकदी सहित पीतल के बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक व परिजन कथा में खाना खाने गए हुए थे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मधुसूदन पुत्र हरीनारायण गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि 5 दिसंबर को शाम के समय वह कृष्णपुरम कॉलोनी में रिश्तेदार के यहां आयोजित कथा में खाना खाने के लिए गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि सोनू का मंगलसूत्र, पायल चांदी की, नकदी 7 हजार 500, कपड़े, पीतल के बर्तन, एलएडी टीबी चोरी हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!