Press "Enter" to skip to content

सीहोर की नलजल योजना को ठेकेदार-इंजीनियर लगा रहे पलीता, सीसी रोड को अधूरा छोड़ा / Shivpuri News

करैरा।  अनुविभाग करैरा के ग्राम सीहोर में पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही लाखो रुपये की नलजल योजना की पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य मे सभी नियम माप दंडो को दरकिनार करके अमानक स्तर से कार्य किया जा रहा है। जिसकी न तो किसी तरह मोनिटरिंग हो रही है और न ही पानी की टंकी की तलाई। निर्माण कार्य मे अनियमितता होने से लाखों रुपये की नलजल योजना अधर में लटकती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही पूरे गांव की सड़कें पाइप लाइन के बिछाने के वाद ठेकेदार सीसी रोड का मेंटिनेंस करना ही भूल गए। खुदी पड़ी सड़को से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्राम के जिम्मेदार सचिव, सरपंच ने सड़क मेंटिनेंस कराने को बोला इसके बाद भी सड़क को ठीक नही किया जा रहा है।

ग्राम सीहोर के नवल चौधरी , गोविंद घुरैया , गब्बर सिंह ने बताया है कि हमारे गांव में पिछले एक डेढ़ माह पूर्व सभी सीसी रोड गलियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया पाइप लाइन तो बिछा दी लेकिन सीसी रोड का मेंटिनेंस कराना ठेकेदार भूल गया । इसके साथ ही एक खास बात यह भी है कि जब से हमारे गांव में नलजल योजना का कार्य चालू हुआ पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इंजीनियर ने कभी मौके का मुआयना नही किया पीएचई के अधिकारियों की साठगांठ से ठेकेदार घटिया और अमानक स्तर से पानी की टँकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने में निर्धारित माप दंडो के पाइपों को कम गहराई करके पाइपों को डाला गया । जिसकी अगर निष्पक्ष रूप से जांच करा ली जाए तो बहुत बड़ा घपला उजागर हो ने में वक्त नही लगेगा ।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!