Press "Enter" to skip to content

जमीन को लेकर भाईयों ने धर दी भाई की कुटाई, आया हार्ट अटैक, मौत / Bairad News

िशवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नराईया खेड़ी सेंगाड़ा में जमीन को लेकर भाईयों ने मिलकर भाई की मारपीट कर दी। मारपीट के कारण युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर प्रथम दृष्टया पुलिस ने मौत का कारण अटैक बताया आगे मामले में जांच की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को गोकुल शर्मा 40 वर्ष निवासी ग्राम नराईया खेड़ी सेगाड़ा अपने घर पर था तभी उसके भाई गिर्राज, बृजमोहन, दुल्हारी, जीतू, आए और जमीन को लेकर झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा और गोकुल शर्मा की लात-घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट के कारण गोकुल को अटैक आ गया और वह बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। बेहोशी की अवस्था में गाेकुल को अस्पताल लाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरांे ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!