Press "Enter" to skip to content

पहली बार मेडीकल कॉलेज में कान के पर्दे का हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News

शिवपुरी। पहली बार मेडिकल कॉलेज में कान के पर्दों के ऑपरेशन शुरू हो गए। कान की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे साहब सिंह का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में ईएनटी टीम ने शुक्रवार को किया। खास बात यह है कि आगामी 15 दिनों में यहां तीन करोड़ की लागत से सेंट्रल स्टरलाइजेशन डिपार्टमेंट की भी शुरुआत हो रही है, जिसमें स्टरलाइजेशन सुविधा यहां मिलेगी। वहीं प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक हाइटेक ब्लड बैंक की स्थापना भी शिवपुरी में हो रही है, जहां मरीजों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी चढ़वाने के लिए ग्वालियर और इंदौर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें शिवपुरी में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।

मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर अक्षय निगम ने बताया कि कॉलेज की ईएनटी टीम ने साहब सिंह उम्र 40 वर्ष के बाएं कान के पर्दे का ऑपरेशन किया। उसके कान के परदे में छेद था, जिसकी वजह से उसे सुनाई देने में तकलीफ थी। और वह लंबे अरसे से यह परेशानी भुगत रहा था। ऐसे में जब यह मरीज मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आया तो डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसका परीक्षण कर ऑपरेशन किया। ईएनटी टीम के विशेषज्ञ डॉक्टर मेघा प्रभाकर, डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. पारुल उपाध्याय, डाॅ. ज्योति शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज ईएनटी की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी की। खास बात यह है कि अब इस बीमारी के उपचार के लिए बरसों से ग्वालियर और इंदौर जा रहे मरीजों को अब शिवपुरी में ही उपचार मिल सकेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!