Press "Enter" to skip to content

कोतवाली थाना क्षेत्र से दो व पिछोर से एक बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कहीं न कहीं से बाइक चोरी की घटना हो रही है। चोर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं मामले में पुलिस लगातार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर रही है इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रूक नहीं रही।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र से बीते 2 दिसंबर को अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाएं हुईं। जिसमें पहली घटना गणेश कॉलोनी शिवपुरी से हुई यहां चोरों ने नवलसिंह रावत की बाइक चुरा ली। जब नवलसिंह को अपनी बाइक नहीं दिखी तो आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी बाइक चोरी की वारदात को चोरों ने जिला अस्पताल के बाहर दिया। यहां रखी एक बाइक को चोर लॉक तोड़कर ले गए। तीसरी बाइक चोरी की वारदात को चोरों ने पिछोर में दिया। यहां संकट मोचन काॅलोनी से चोरों ने चेतनसिंह यादव की बाइक चुरा ली। मामले को लेकर चेतन थाने गए और बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!