Press "Enter" to skip to content

ओमोक्रोन वेरिएंट का खतरा:रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कोरोना जांच के लिए बनेंगे अस्थाई कैंप, यात्रियों की होगी सैंपलिंग / Shivpuri News

शिवपुरी। ओमोक्रोन वेरिएंट की दहशत अब शिवपुरी तक आ पहुंची है। जिला प्रशासन ने बतौर एहतियात गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें शुक्रवार से रोको टोको अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें जहां जहां बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा वहां- वहां कोरोना की टेस्टिंग बढ़ेगी। खास बात यह है कि महानगरों से आने वाले लोग अक्सर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के जरिए शहर में प्रवेश करते हैं इसलिए यहां पर अस्थाई रूप से टेस्टिंग पॉइंट बनेंगे जहां बाहर से आने वाले सभी यात्रियों का कोरोना जांच होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रेलवे स्टेशन से ही संक्रमित मरीज सीधा क्वारिन्टाइन हो जाएगा ताकि अन्य लोग उसकी चपेट में ना आ सके।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सीएम साहब की वीसी में सतर्कता बरतने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द वैक्सीनेशन के दोनों डोज़ पूरे लग जाएं।इसके साथ ही टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई जाए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों जिले के जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए कि जल्द वैक्सीनेशन अभियान को जिले में पूर्ण करें और इसके लिए वह 50-50 घरों के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर अभियान चलाएं ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!