Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का रोड शो 4 को, मंत्री और अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा / Shivpuri News

शिवपुरी। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नगर आगमन के दौरान होने वाले रोड शो लेकर निर्धारित रूट का बुधवार को भाजपा के मंत्री,जिलाध्यक्ष,पदाधिकारियों के साथ-साथ कलेक्टर एसपी ने भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रोड शो के दौरान होने वाले स्वागत के स्थानों को लेकर भी चर्चा की। शिवपुरी नगर आगमन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो को लेकर तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को राज्य मंत्री पीडब्ल्यूडी सुरेश राठखेड़ा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा व हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,एसपी राजेश सिंह चंदेल,कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी ने निर्धारित रूट का जायजा लिया।

इस दौरान निर्धारित मार्ग पर लगने वाले स्वागत मंच और गेट के स्थानों को लेकर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि 4 दिसंबर शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना वायपास से शहर में रोड शो के साथ प्रवेश करेंगे। जिसके बाद झांसी तिराहा,गुरुद्वारा चौराहा,राजेश्वरी रोड,अस्पताल चौराहा,कोर्ट रोड,गांधी चौक,माधव चौक,पुराना बस स्टैंड होते हुए रोड शो के रूप में सिंधिया परिणय वाटिका पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!