मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में कॉलेज के डीन डॉक्टर अक्षय निगम और अधीक्षक डॉक्टर के वी वर्मा द्वारा जमकर अनियमितता की गई है। इसकी तथ्यात्मक शिकायत जब सीएम शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची तोउन्होंने जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। जिस पर अपर संचालक ने आयुक्त को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
दरअसल मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती में जमकर अनियमितता बरते जाने के आरोप शिकायतकर्ता योगेंद्र वर्मा निवासी गुरुद्वारा के पीछे ने लगाए। उसने यह शिकायती आवेदन 11 अक्टूबर को भेजा था।






Be First to Comment