Press "Enter" to skip to content

दोस्त से मांगे नशा करने के लिए रुपए, नहीं दिए तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कमलागंज मामू पान वाली गली में रहने वाले एक युवक की उसी के ही दोस्तों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण नशा करने के लिए रुपए न दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भरत ओझा पुत्र हीरालाल ओझा 24 निवासी मामू पान वाली गली कमलागंज ने बताया कि 10 नवंबर को वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी वहां गोविंद ओझा, घनश्याम ओझा निवासी शक्तिपुरम खुड़ा आए और नशा करने के लिए रुपए मांगने लगे। जब रुपए नहीं दिए तो गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने करीबन 20 दिन पर केस दर्ज किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!