Press "Enter" to skip to content

कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्रों की रहेगी 100 फीसदी उपस्थिति, प्रवेश से पहले विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जाएगा / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियों जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय, स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास और मेस भी चालू रहेगी।

कोरोना संक्रमण रोकथाम और बचाव के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाए जाएं।

कॉलेज गेट पर टेंपरेचर परीक्षण करेगा स्टाफ

महाविद्यालयों के प्रवेश-द्वार पर प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि क्या तापमान है। शैक्षणिक परिसर में आवश्यक रूप से मास्क पहनना, हाथों को सेनेटाइज करना, शारीरिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। माता-पिता, अभिभावकों की लिखित सहमति के आधार पर उपस्थिति स्वीकार्य होगी। उनके द्वारा एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र में मान्य होगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!