शिवपुरी। फिजिकल थाना के तहत एक शिक्षाकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर लाश को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार वर्षा 22 वर्ष पत्नी राजेश कुशवाह निवासी झींगुरा आईपीएस स्कूल के पास की शादी 2 साल पहले हुई थी पति बैराड़ में शिक्षाकर्मी के पद पर पदस्थ है। रविवार को वह अपने पति के साथ बाजार खरीदारी करने गई हुई थी। सोमवार सुबह वर्षा का पति बैराड़ स्कूल चला गया घर पर पत्नी अकेली थी दरवाजा बंद था काफी देर तक जब बरसा घर से बाहर नहीं निकली तो देवरानी जेठानी ने उसको आवाज दी लेकिन वर्षा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बरसा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वहीं आज वर्षा की आत्महत्या के मामले को लेकर नया मोड़ आ गया है। यहां वर्षा के परिजन दामाद पर उनकी पुत्री की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं वर्षा का पति किसी अन्य से संबंध होने की बात कह रहा है। वर्षा के पति ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से लगातार बात करती रहती थी। सोमवार के दिन वह अपनी ड्यूटी पर चला गया तो उसे सूचना मिली कि वर्षा ने फांसी लगा ली है। वहीं गुना में रहने वाला वर्षा की मौसी का लड़का धर्मेंद्र जो पुलिस में है मेरे पहुंचने से पहले शिवपुरी आ गया और वर्षा के मोबाइल की डिटेल डीलीट कर दी। वर्षा के पति ने बताया कि आत्महत्या के पहले वर्षा किसी से वीडियो कॉलिंग कर रही थी और उसी के सामने उसने फांसी लगाई है लेकिन धर्मेंद्र ने सारी डीटेल डीलीट कर दी। वहीं धर्मेंद्र की मां का कहना है कि उसके बेटे ने ऐसा कुछ नहीं किया। उसने सबसके सामने मोबाइल उठाया था उसने कोई कॉल डिटेल डिलीट नहीं की। मामले को लेकर एसपी राजेशसिंह चंदेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला मर्ग का कायम किया है। परिजनों के बयान के आधार व पोस्टमोर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment