शिवपुरी। नीरज पुत्र मोहन शर्मा 29 वर्ष निवासी नोहरीकला ने मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से बताया कि उसकी शादी सेानम शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह उससे व माता-पिता से आए दिन झगड़ा करती रहती थी। 29 नवंबर को शाम के समय समय सोनम खेत पर गई और सास-ससुर से लड़ाई-झगड़ा करने लगी। और अगले दिन अपने मुंह बोले भाई अमित शमा्र के यहां चली गई। जब मैं अपनी पत्नी को लेने अमित शर्मा के घर पहुंचा तो वह व उसके पिता राजू शर्मा मेरे साथ गाली-गलौंज करने लगे और मेरी मारपीट कर बाइक की तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद मैं थाने गया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं घटना के बाद से उसकी पत्नी लापता हो गई और उसका अभी तक कहीं कुछ पता नहीं नहीं है। नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी सोनम का मुंहबोले भाई से चक्कर चल रहा था बीते रोज उसके पास मोबाइल पकड़ा गया। जब मोबाइल पकड़ा तो उसने लड़ाई-झगड़ा किया और घर से डेढ़ लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

साहब…! पत्नी को ले भागा मुंहबोला भाई, घर से ले गई डेढ़ लाख नकद व जेवरात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment