शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत रोटरी चौराहा पर न्यायालय से घर जा रहे वकील एक तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण वकील द्वारा किसी मामले में फरार चल रहे आरोपित का वारंट निकलवाया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गोपालसिंह लोधी पुत्र हरनामसिंह लोधी 35 वर्ष निवासी सलईया थाना आमोल हाल निवासी गोविंद नगर शिवपुरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह न्यायालय में वकील है। सोमवार को शाम 5 बजे के करीब जब वह अपने घर जा रहा था तभी रोटरी चौराहा शंकर जी के मंदिर के पास मुझे नरेंद्र लोधी मिला और उसने मुझे रोक लिया। रोकर वह गाली-गलौंज करने लगा और कहा कि मेरा वारंट क्यों निकलवाया जिस पर वकील ने कहा कि आप फरार चल रहे हैं इसलिए वारंट निकलवाया। जिस पर नरेंद्र लोधी ने वकील की गलेवान पकड़ ली और गाली-गलौंज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट होते देख विनोद शर्मा, राशिद जाफरी, पंकज आहूजा आ गए और उन्होंने मुझे बचाया। मामले में पुलिस ने फरियादी वकील गाेपालसिंह लोधी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment