शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में जेएसवाय एवं पीएसवाय की शिकायतें लंबित होने के कारण जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित चार बीएमओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.शीतल प्रकाश व्यास, बीएमओ पोहरी डॉ.शशांक चौहान, बीएमओ बदरवास डॉ.एच.व्ही.शर्मा, बीएमओ पिछोर डॉ.संजीव साण्डे एवं बीएमओ डॉ.आर.आर.माथुर को जारी किए गए है। संबंधित अधिकारी अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस में देना सुनिश्चित करेंगे। संतोषजनक जवाब न होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के चार बीएमओ एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक को मिला नोटिस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment