करैरा। नगर में दिन प्रतिदिन चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आज करैरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही कॉलेज तिराह के पास चोरों ने एक खाद बीज की दुकान को निशाना बनाया। रात में ताले चटका दिए आसपास रहने वाले लोगों ने दुकान संचालक को सूचना दी ।दुकान संचालक ने मौके पर आकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे ₹7000 रूपए गायब थे। दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। बता दें कि नगर में चोरी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। चोरों मे पुलिस का भय नही रहा रविवार की रात्रि में मुगावली रोड पर कोर्ट के पास किराने दुकान की चोरी कर चोर ₹25000 का माल चोरी कर ले गए।

पुलिस थाने से 300 फीट की दूरी पर चोरों ने चटकाए दुकान ताले / Karera News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment